West Bengal Assembly Election 2021: भाजपा के लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान की कल जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

West Bengal Assembly Election 2021 भाजपा लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान शुरू करने जा रही है जिसमें अगले पांच साल के लिए बंगाल के भविष्य के लिए नागरिकों से सुझाव मांगे जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार सुबह 10 बजे इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 08:23 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:23 PM (IST)
West Bengal Assembly Election 2021: भाजपा के लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान की कल जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत
भाजपा के लक्ष्य सोनार बांग्ला अभियान की जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 'लक्ष्य सोनार बांग्ला' अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत बंगाल के भविष्य के लिए प्रदेश के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों से सुझाव मांगे जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 फरवरी को सुबह 10 बजे इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके तहत करीब दो करोड़ लोगों के सुझाव लिए जाएंगे, जिनका उपयोग भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना घोषणापत्र तैयार करने में करेगी। इस अभियान में बंगाल के नागरिकों की सीधे हिस्सेदारी होगी। क्योंकि, भाजपा सीधा उनसे ही उनके सोनार बांग्ला के सपने को लेकर संवाद करेगी।

इस अभियान के लिए सुझाव लेने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल होगा। इनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक एलईडी रथ चलाया जाएगा। प्रत्येक रथ में एक सुझाव पेटी होगी, जिसमें लोग लिखित सुझाव डाल सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल माध्यम जैसे मोबाइल या टैबलेट के जरिये भी लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। इतना ही नहीं भाजपा ने अपने पार्टी के चुनाव कार्यालय व मुख्यालय में ड्राप बाक्स भी लगाया है, जहां विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा किया जा सकता है। खबर है कि अभी तक आठ हजार से अधिक आवेदन जमा भी हो गए हैं।

महापुरुषों को श्रद्धांजलि देंगे नड्डा

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नड्डा 25 फरवरी को उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चूंकि, नैहाटी स्वतंत्रता सेनानी बंकिम चंद्र चटर्जी की जन्मस्थली है, ऐसे में वह उन्हें श्रद्धांजलि भी अíपत करेंगे।। नड्डा स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की समाधि पर भी माल्यार्पण करेंगे। कवि सुकांत भट्टाचार्य को भी श्रद्धांजलि देंगे। नड्डा विभूति भूषण बनर्जी के आवास पर भी जाएंगे। वह गौरीपुर में एक जूट मिल के कार्यकर्ता के घर पर दोपहर का भोजन करेंगे और आनंदपुरी कालीबाड़ी मंदिर, बैरकपुर जाएंगे। वह आनंदपुरी खेल मठ में पार्टी के नबद्वीप क्षेत्र की 'परिवर्तन यात्रा' के समापन पर एक रैली को भी संबोधित करेंगे। शाम को बुद्धिजीवियों की बैठक में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी