भारतीय रेल यातायात सेवा की अधिकारी अर्चना जोशी बनीं दक्षिण पूर्व रेलवे की नई जीएम

अर्चना जोशी को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। उन्होंने 30 जुलाई को पदभार भी ग्रहण कर लिया है। ताया गया कि वह दक्षिण पूर्व रेलवे की पहली महिला जीएम हैं जिसका मुख्यालय कोलकाता में ही है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:56 PM (IST)
भारतीय रेल यातायात सेवा की अधिकारी अर्चना जोशी बनीं दक्षिण पूर्व रेलवे की नई जीएम
दक्षिण पूर्व रेलवे की नई जीएम बनीं अर्चना जोशी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। 1985 बैच की भारतीय रेल यातायात सेवा (आइआरटीएस) की अधिकारी अर्चना जोशी को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया महाप्रबंधक (जीएम) नियुक्त किया गया है। उन्होंने 30 जुलाई को पदभार भी ग्रहण कर लिया है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि वह दक्षिण पूर्व रेलवे की पहली महिला जीएम हैं, जिसका मुख्यालय कोलकाता में ही है।

साथ ही महाप्रबंधक बनने वाली पहली महिला आइआरटीएस अधिकारी भी हैं। जीएम के रूप में नियुक्ति से पहले वह रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (पर्यटन एवं खानपान) के रूप में सेवा दे रही थीं। जोशी ने अपनी पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से की हैं। उन्होंने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर किया है और वह स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं। इसके बाद उन्होंने पॉलिसी व एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल भी किया है।

जोशी को विभिन्न जोनल रेलवे में काम करने का अनुभव है। वह उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे और उत्तर पूर्व रेलवे में अतिरिक्त महाप्रबंधक, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पदों पर काम कर चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी