Independence Day 2020 : हर चुनौती से निपटने को तैयार रहें नौसेनिक : नौसेना अधिकारी

पश्चिम बंगाल में नौसेना के ऑफिसर इंचार्ज कमोडोर सुप्रभो के दे ने आइएनएस नेताजी सुभाष परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और औपचारिक परेड की सलामी ली।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 05:05 PM (IST)
Independence Day 2020 : हर चुनौती से निपटने को तैयार रहें नौसेनिक : नौसेना अधिकारी
Independence Day 2020 : हर चुनौती से निपटने को तैयार रहें नौसेनिक : नौसेना अधिकारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : नेवल स्टेशन कोलकाता में शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल में नौसेना के ऑफिसर इंचार्ज कमोडोर सुप्रभो के दे ने आइएनएस नेताजी सुभाष परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और औपचारिक परेड की सलामी ली। समारोह में कोलकाता स्थित नौसेना इकाइयों के अधिकारियों व नौसैनिक शामिल थे। समारोह स्थल पर परेड के दौरान शारीरिक दूरी का पूरा पालन किया गया। इस मौके पर कमोडोर दे ने अपने संबोधन में नौसैनिकों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाई जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी। 

उन्होंने कर्मियों को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारे पहरे को बनाए रखने के महत्व को याद दिलाया और फिट रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कमोडोर डे ने इस दौरान नौसैनिकों को सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार व सतर्क रहने को कहा। उन्होंने सभी इकाइयों को अपनी तत्परता व तैयारियों की उच्च परिचालन क्षमता बनाए रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने भारतीय नौसेना की समग्र दृष्टि और राष्ट्र को सुरक्षित रखने के महत्व के लिए प्रतिबद्ध रहने पर ध्यान केंद्रित किया।

प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए 

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित नौसेना कर्मियों को चीफ ऑफ नेवल स्टाफ और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ईस्टर्न नेवल कमांड द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। इसके अलावा कुछ कर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नौसेना अधिकारी द्वारा प्रवीणता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता के लिए लड़ाई में अपना जीवन देने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पुष्पांजलि समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें नौसेना स्टेशन कोलकाता के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी