बंगाल में टीकाकरण की गति काफी तेज, 25 नगर निकाय में पहला डोज 100 फीसद पार

Coronavirus Veccination बंगाल के 126 नगर निकायों में कम से कम 25 ने 100 प्रतिशत से अधिक आबादी को पहली खुराक दे दी है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के काफी हद तक नियंत्रण में आने से शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:13 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:13 AM (IST)
बंगाल में टीकाकरण की गति काफी तेज, 25 नगर निकाय में पहला डोज 100 फीसद पार
126 नगर निकायों में 25 ने 100 प्रतिशत से अधिक आबादी को मिली पहली खुराक

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। राज्य में टीकाकरण ने काफी तेज गति पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो 126 नगर निकायों में कम से कम 25 ने 100 प्रतिशत से अधिक आबादी को पहली खुराक दे दी है। हालांकि, कूचबिहार के मेखलीगंज और डायमंड हार्बर नगर निकायों में 100 फीसदी से ज्यादा लोगों को ही दोनों डोज मिल चुकी है। सूत्रों की मानें तो राज्य में कोई अन्य नगर पालिका या नगर निगम इस मुकाम तक नहीं पहुंचा है। दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर नगर पालिका क्षेत्र में टीकाकरण दर (137 प्रतिशत) के तौर पर राज्य में सबसे अधिक है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के काफी हद तक नियंत्रण में आने से शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। टीकाकरण की दैनिक दर में अब काफी बहुत वृद्धि हुई है। टीकों की कमी के बावजूद राज्य के कई नगर निगम व पालिका क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का काम पूरा कर लिया गया है।

18 वर्ष से अधिक आयु के 90-99 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी गई है

-स्वास्थ्य भवन टीकाकरण के अनुमानों के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु के 90-99 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी गई है। ऐसी नगर पालिकाओं की संख्या दस से अधिक है। इस सूची में तूफानगंज, मल, झाड़ग्राम और अन्य नगर पालिकाएं शामिल हैं। हालांकि, अगर 100 प्रतिशत लोग टीका लगवा ले रहे हैं, तो भी टीकाकरण अभियान नहीं रुकता है। इसकी वजह है कि आसपास के कई लोग भी टीकाकरण कराने के लिए संबंधित वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। डायमंड हार्बर नगर पालिका ने पहली दूसरी डोज पूरी कर एक मिसाल कायम की है। मेखलीगंज के अलावा कूचबिहार नगर पालिका अपने क्षेत्र के निवासियों को दूसरी खुराक देने का काम पूरा करने वाली है। कुल मिलाकर, पांच नगरपालिकाएं हैं जो दूसरी खुराक खत्म करने की दौड़ में हैं। स्वास्थ्य भवन के सूत्रों के मुताबिक इस सूची में बालूरघाट, कृष्णानगर और टाकी जैसी नगर पालिकाओं को शामिल किया गया है।

हालांकि, नदिया में सात नगर पालिकाओं ने 100 प्रतिशत से अधिक लोगों को कम से कम एक खुराक दी है। इसके बाद दक्षिण 24 परगना जिले की पांच नगरपालिकाएं शामिल हैं। पता चला है कि कई बड़ी नगर पालिकाएं पहली खुराक देने के मामले में काफी पीछे हैं। मसलन हावड़ा नगर निगम क्षेत्र में करीब 50 फीसद लोगों को पहली खुराक मिली है। गौरतलब है कि न्यूटाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण ने 460 फीसद लोगों को पहली खुराक दी है। 190 प्रतिशत से अधिक लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। इस क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु के 39,984 लोग हैं। लेकिन 1 लाख 84 हजार 290 लोगों ने पहली खुराक ली। राज्य के 126 नगर निकायों में 75 फीसद से अधिक लोगों ने पहली खुराक ली और 25 फीसद से कुछ अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

chat bot
आपका साथी