अवैध संबंध का प्रतिवाद करने पर पति ने पत्नी को पीटा

दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत दुमकी इलाके में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की बुरी तरह से पिटाई की। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका नाम विशाखा मंडल है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 01:59 PM (IST)
अवैध संबंध का प्रतिवाद करने पर पति ने पत्नी को पीटा
अवैध संबंध का प्रतिवाद करने पर पति ने पत्नी को पीटा

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थानांतर्गत दुमकी इलाके में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की बुरी तरह से पिटाई की। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका नाम विशाखा मंडल है।

विशाखा ने बताया कि पास के ही गांव में रहने वाली एक महिला के साथ उसके पति गोपाल मंडल का अवैध संबंध है। कई बार उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा है। जब-जब उसने इसका विरोध किया, तब-तब पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। लाख कोशिशों के बावजूद जब वह पति को सुधार नहीं सकी तो अपने दो बच्चों को लेकर पिता के घर चली गई। उसका पति वहां पहुंच गया और अपने दोनों बच्चों को जबरन उठा लाया। जब वह उससे अपने बच्चे वापस मांगने आई तो गोपाल ने उसे मारा-पीटा। जब मायके वालों को इसका पता चला तो वे लोग ससुराल पहुंचे और विशाखा को मुक्त कराया। गंभीर चोट लगने के कारण विशाखा को कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोपाल के खिलाफ कैनिंग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी