पार्षद पति पर डेढ़ साल तक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

16 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर पिछले डेढ़ सालों से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 11:01 AM (IST)
पार्षद पति पर डेढ़ साल तक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
पार्षद पति पर डेढ़ साल तक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

कोलकाता, जागरण संवाददाता। 16 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर पिछले डेढ़ सालों से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम राजू घोष है। वह बराहनगर नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड की पार्षद का पति बताया जा रहा है। राजू पेशे से प्रमोटर भी है।

पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार को बेलघरिया थाने की पुलिस ने एयरपोर्ट इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसे इस दिन अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश ने सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेलघरिया निवासी राजू के घर के पास ही पीड़ित किशोरी एक युवती के घर ट्यूशन पढ़ने आती थी। इसी का लाभ उठा कर राजू ने उससे बातचीत शुरु की। कथित रूप से डेढ़ साल पहले वह किशोरी को बहला कर अपने घर ले गया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इसकी जानकारी किसी को देने पर उसे और उसके परिवार के पूरे सदस्य को जान से मारने की धमकी दी। उसकी धमकियों से बुरी तरह डरी किशोरी ने तब इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। इससे राजू का मनोबल बढ़ गया। जब उसकी मर्जी होती वह किशोरी को अपने घर ले जाता और जबरन शारीरिक संबंध बनाता।

उसकी बढ़ती ज्यादतियों से परेशान होकर किशोरी ने एक दिन घर में पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों की मदद से पीड़िता ने बेलघरिया स्थित महिला थाने में राजू के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि घटना से बाद से ही आरोपित राजू फरार था। पर किशोरी और परिजनों को उसके खिलाफ थाने में दर्ज मामला वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था। पीड़िता ने दोबारा पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस बीच पुलिस को शनिवार की रात राजू के एयरपोर्ट इलाके में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 

chat bot
आपका साथी