राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती पर ममता सरकार पर फिर साधा निशाना, लोकतंत्र की रक्षा के लिए हिंसा रुकनी जरूरी

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती पर ममता सरकार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हिंसा रुकनी जरूरी है। राज्यपाल ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी टैग किया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 06:12 PM (IST)
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती पर ममता सरकार पर फिर साधा निशाना, लोकतंत्र की रक्षा के लिए हिंसा रुकनी जरूरी
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती पर ममता सरकार पर फिर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती पर ममता सरकार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हिंसा रुकनी जरूरी है। राज्यपाल ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी टैग किया है। ट्वीट में उन्होंने गांधीजी के अहिंसक आंदोलन का भी उल्लेख किया है। गौरतलब है कि राज्यपाल ने पिछले साल गांधीजी की पुण्यतिथि पर राज्य पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया था। राज्यपाल गांधीजी को श्रद्धांजलि देने बैरकपुर के गांधी घाट गए थे।

वहां बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त को नहीं देखकर उन्होंने नाराजगी जताई थी और पूछा था कि उनके आने की खबर पाकर भी पुलिस आयुक्त क्यों गैरहाजिर रहे? राज्यपाल बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर ममता सरकार पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने बार-बार कहा है कि राज्य में एक के बाद एक हिंसा की घटनाएं हो रही हैं जबकि पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। वह दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं को लेकर भी उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधा था और दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इसे लेकर अपनी रिपोर्ट भी सौंपी थी। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस भी राज्यपाल के खिलाफ मुखर रही है। तृणमूल नेताओं ने उन्हें सीधे तौर पर भाजपा का एजेंट करार दिया है।

chat bot
आपका साथी