Coronavirus: बंगाल में कोरोना संक्रमित चार और लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, अब तक 11 जीत चुके हैं जंग

Coronavirus डॉक्टरों का कहना है कि आईडी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित बाकी मरीजों की भी स्थिति में काफी सुधार है। जल्द ही उन्हें भी छुट्टी मिल जाएगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 06:23 PM (IST)
Coronavirus: बंगाल में कोरोना संक्रमित चार और लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, अब तक 11 जीत चुके हैं जंग
Coronavirus: बंगाल में कोरोना संक्रमित चार और लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, अब तक 11 जीत चुके हैं जंग

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित चार और मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इनमें एक 76 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। इन सभी का कोलकाता के बेलेघाटा स्थित आईडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूरी तरह स्वस्थ होने व कोरोना संक्रमित इन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन सभी को छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी आईडी अस्पताल से चार मरीजों को छुट्टी दी गई थी, जो इलाज के बाद ठीक हो गए थे। इसके अलावा 3 मरीज पहले ही स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और उन्हें 31 मार्च को छुट्टी दी गई थी। यानी बंगाल में कुल मिलाकर अबतक 11 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।

डॉक्टरों का कहना है कि आईडी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित बाकी मरीजों की भी स्थिति में काफी सुधार है। जल्द ही उन्हें भी छुट्टी मिल जाएगी। इधर, जो चार लोगों को छुट्टी दी गई है उनमें तीन एक ही परिवार के हैं। आईडी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि स्वस्थ होने वालों में एक 76 वर्षीय महिला हैं जिन्होंने कोरोना पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि कई अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने के बावजूद इलाज के बाद वह स्वस्थ हो चुकी हैं। हम इससे बहुत खुश हैं। वह उच्च रक्तचाप सहित कई बीमारियों से पीड़ित थी।

महिला के एक 56 वर्षीय रिश्तेदार पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद जांच में महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। ‌एक अन्य 66 वर्षीय परिवार के सदस्य-जो कोलकाता के नयाबाद के निवासी थे वह भी संक्रमित पाए गए। इन सभी ने एगरा में एक शादी में भाग लिया था। इनमें 56 वर्षीय व्यक्ति का अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं, ठीक हो जाने के बाद 66 वर्षीय व्यक्ति की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। इधर, आईडी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि हमारे यहां भर्ती सभी मरीजों की स्थिति ठीक है। आने वाले दिनों में कई और मरीजों को छुट्टी दे दी जाएगी। ‌ 

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी