तैराकी में सात बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे अरुण कुमार साव का निधन

तैराकी में सात बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे अरुण कुमार साव (82) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे धर्मपत्नी को छोड़कर गए हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 09:47 AM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 09:47 AM (IST)
तैराकी में सात बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे अरुण कुमार साव का निधन
तैराकी में सात बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे अरुण कुमार साव का निधन
जागरण संवाददाता, कोलकाता । तैराकी में सात बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे अरुण कुमार साव (82) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे धर्मपत्नी को छोड़कर गए हैं।

बंगाल अमेचर स्विमिंग एसोसिएशन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे उम्र जनित समस्याओं से जूझ रहे थे। बुधवार रात 8.45 बजे उन्होंने रवींद्र सरोवर इलाके में स्थित अपने निवास स्थल पर अंतिम सांस ली।

अरुण बंगाल से पहले तैराक थे, जिन्हें 1967 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1958 में बंगाल की तरफ से पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। इसके बाद वे दक्षिण पूर्व रेलवे से जुड़े थे।

उन्होंने 1959, 1962, 1964, 1965, 1966 व 1967 में भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। 12 अप्रैल, 1937 को जन्मे अरुण ने 11 साल की उम्र से तैराकी शुरू की थी। वे कई वर्षों तक राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे। 

chat bot
आपका साथी