महानगर के पांच फ्लाईओवरों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे बंद

महानगर के गरियाहाट पार्क स्ट्रीट एजेसी बोस रोड उत्तर कोलकाता का चितपुर लॉक गेट और दमदम का नागेरबाजार फ्लाईओवर को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा। एचआरबीसी व कोलकाता पुलिस के बीच हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 08:46 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 08:46 AM (IST)
महानगर के पांच फ्लाईओवरों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे बंद
फ्लाईओवरों की भार वहन क्षमता की परीक्षा की जाएगी।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर के फ्लाईओवरों की भार वहन क्षमता की परीक्षा की जाएगी। इसके लिए महानगर के 5 फ्लाईओवरों को कुछ समय के लिए बंद किया जाएगा। ये फ्लाईओवर एचआरबीसी (हुगली रिवर ब्रिज कमिशनर्स) के अधीन आते हैं। महानगर के इन 5 फ्लाईओवरों में गरियाहाट, पार्क स्ट्रीट, एजेसी बोस रोड, उत्तर कोलकाता का चितपुर लॉक गेट और दमदम का नागेरबाजार फ्लाईओवर शामिल है। इन फ्लाईओवरों के स्वास्थ्य परीक्षण के कारण इन फ्लाईओवरों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। एचआरबीसी व कोलकाता पुलिस के बीच हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है। नवम्बर महीने के अंत तक पार्क स्ट्रीट फ्लाईओवर का परीक्षण किया जाएगा। अतिरिक्त व्यस्त रहने के कारण एजेसी बोस रोड फ्लाईओवर के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी और इसे लगातार बंद ना रखते हुए 8 घंटे के लिए बंद रखकर परीक्षण करने का प्रस्ताव दिया गया है।

चिंगड़ीघाटा क्रॉसिंग पर लगा ड्रॉप गेट, सार्जेंट कर रहे हैं निगरानी

-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चिंगड़ीघाटा क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देने के बाद कोलकाता और विधाननगर पुलिस तत्पर हो गयी है। ईएम बाइपास पर कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्पीड गैन बैठाया जा रहा है। अगर कोई तेज गति से कार चलाता है तो ऑटोमेटिक तरीके से कार मालिक के पास केस का मैसेज चला जाएगा। बाइक सवारों पर भी पुलिस की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है । पुलिस की ओर से रात के वक्त चिंगड़ीघाटा क्रॉसिंग के निकट ईएम बाइपास पर गार्डरेल लगाया जाएगा। ‌चिंगड़ीघाटा में बने फुटओवर ब्रिज को जल्द ही चालू किया जाएगा। कार की लाइट पड़ते ही ब्लिंकर की लाइट जलेगी। ‌इसके जरिए बैरिकेड को चिन्हित किया जा सकेगा।

पुलिस द्वारा मेट्रोपोलिटन से सॉल्टलेक स्टेडियम तक निगरानी की जाएगी। बेलियाघाटा ट्रैफिक गार्ड की ओर से क्रॉसिंग पर ज्यादा सख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे ताकि बस से उतरकर कोई सड़क पर खड़ा न रहे। ईएम बाइपास हाई स्पीड कॉरिडोर होने के बावजूद बाइक और वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसने के लिए वहां पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। मुख्य तौर पर रात के वक्त गार्डरेल लगाए जाएंगे। इलाके में 24 घंटे तक ट्रैफिक सार्जेंट मौजूद रहेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा से लेकर अभी तक चिंगड़ीघाटा के आसपास ईएम बाइपास पर कई दुर्घटनाएं घटी हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो गयी।

chat bot
आपका साथी