ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में दर्ज हुई प्राथमिकी, बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर लगाया था कानून तोड़ने का आरोप

नारदा स्टिंग ऑपरेशन कांड में तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों फिरहाद हकीम सुब्रत मुखर्जी और मदन मित्रा की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री के कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआइ दफ्तर में धरना देने को लेकर घोष ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:38 PM (IST)
ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में दर्ज हुई प्राथमिकी, बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर लगाया था कानून तोड़ने का आरोप
ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में दर्ज हुई प्राथमिकी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कानून तोड़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नारदा स्टिंग ऑपरेशन कांड में तृणमूल कांग्रेस के तीन विधायकों फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी और मदन मित्रा की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री के कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआइ दफ्तर में धरना देने को लेकर घोष ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का स्वभाव जहां-तहां जाकर बैठ जाना और अराजकता की सृष्टि करना है। वह बाहुबल से सबकुछ करने की कोशिश करती हैं।

राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। हमारे पार्टी कार्यालयों पर हमले हो रहे हैं। वे राज्य की मुख्यमंत्री हैं। कानून-व्यवस्था की रक्षा करना उनका दायित्व है लेकिन वे खुद ही कानून तोड़ रही है। ऐसे में आम लोग कहां जाएंगे? घोष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान 'बाहरी' शब्द का बार-बार इस्तेमाल किया। इससे दूसरे राज्यों में रह रहे बंगालियों की मानसिकता प्रभावित हुई है।प्रचार के दौरान उन्होंने केंद्रीय बल के खिलाफ भी भड़काऊ भाषण दिए थे। मुख्यमंत्री के 'खेला होबे' नारे से राज्य में हिंसक घटनाएं हुई हैं।

chat bot
आपका साथी