अशिक्षा के सागर में डूबे द्वीप में शिक्षा का दीप जलाएगा फेसबुक समूह

बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया के पूर्व में हुगली नदी में स्थित मीन द्वीप में एक फेसबुक समूह ने शिक्षा का दीप जलाने की पहल की है। इस द्वीप पर रहने वाले परिवारों के किसी के भी बच्चे ने शिक्षा की रोशनी नहीं देखी है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:29 PM (IST)
अशिक्षा के सागर में डूबे द्वीप में शिक्षा का दीप जलाएगा फेसबुक समूह
अशिक्षा के सागर में डूबे द्वीप में शिक्षा का दीप जलाएगा फेसबुक समूह

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया के पूर्व में हुगली नदी में स्थित मीन द्वीप में एक फेसबुक समूह ने शिक्षा का दीप जलाने की पहल की है। इस द्वीप पर रहने वाले परिवारों के किसी के भी बच्चे ने शिक्षा की रोशनी नहीं देखी है। फेसबुक समूह ने अब यहां प्राथमिक शिक्षा के लिए उपयुक्त एक स्कूल बनाने का फैसला किया है। फरवरी के पहले सप्ताह से स्कूल बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। 

यह मीन द्वीप हल्दिया बंदरगाह के पूर्व में हुगली नदी के मुहाने से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यह नयाचर के नाम से भी जाना जाता है। ज्वार के समय  द्वीप के कई हिस्से डूब जाते हैं। द्वीप के पूर्व में घोरमारा द्वीप, सागर द्वीप और पश्चिम में पूर्व मेदिनीपुर का हल्दिया शहर और बंदरगाह हैं। 

यह द्वीप 65 वर्ग किलोमीटर में फैला है। बिजली से महरूम यहां पर रहने वाले लगभग 3500 परिवारों के किसी भी बच्चे ने शिक्षा की रोशनी नहीं देखी है। मछली पकड़ कर यह लोग अपना जीवन बसर करते हैं। 

बुद्धिजीवियों के फेसबुक ग्रुप 'पुरोनो कोलकातार गोल्पो' (पुराने कोलकाता की कहानी) ने अब यहां शिक्षा का अलख जगाने फैसला किया है। फेसबुक ग्रुप की ओर से जयंत सेन ने कहा कि समूह के लोगों ने जब यहां के लोगों से बात की तो उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर इच्छा जताई।इसके बाद ही फेसबुक ग्रुप के सदस्यों ने यहां एक प्राथमिक शिक्षा के लिए उपयुक्त एक स्कूल बनाने का फैसला किया है।

समूह के सदस्यों ने इसके लिए अखिल शिक्षा मिशन के अध्यक्ष कार्तिक मन्ना से सहित पूर्व मेदिनीपुर के प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन मिला है। कई लोगों ने आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। फरवरी के पहले सप्ताह से स्कूल बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी