अखिल भारतीय मिथिला पार्टी की बंगाल इकाई का विस्तार, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

कोलकाता सहित उपनगरीय इलाकों में बड़ी संख्या में रहने वाले प्रवासी मिथिलावासियों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।अखिल भारतीय मिथिला पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई जोर- शोर से राज्य में अपने संगठन के विस्तार में जुटी है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 07:26 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 01:46 PM (IST)
अखिल भारतीय मिथिला पार्टी की बंगाल इकाई का विस्तार, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता
अखिल भारतीय मिथिला पार्टी की बंगाल इकाई

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय मिथिला पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई जोर- शोर से राज्य में अपने संगठन के विस्तार में जुटी है। कोलकाता सहित उपनगरीय इलाकों में बड़ी संख्या में रहने वाले प्रवासी मिथिलावासियों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोलकाता से सटे बारूईपुर के हरिपुर में पार्टी की सभा का आयोजन किया गया।

शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित इस सभा में मिथिला वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की। सभा में राज्य के विभिन्न मैथिली संस्थाओं के प्रतिनिधि, बुद्धिजीबी, साहित्यकार, समाजसेवी और युवा कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा कांत झा बक्शी, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम नारायण झा, महासचिव पवन कुमार झा के अलावा संतोष झा, लाल बहुदार शास्त्री, त्रिलोक झा आदि ने सम्पूर्ण बंगाल में संगठन के विस्तार पर प्रकाश डाला।

इस दौरान पार्टी से जुड़ने वाले कई प्रमुख लोगों को विभिन्न स्थानों का पदाधिकारी नियुक्त करते हुए उन्हें अहम जिम्मेवारी सौंपी गई।इसमें त्रिलोक झा को प्रदेश संयोजक, संतोष झा को संगठन महामंत्री, नवीन झा को मीडिया प्रभारी, संजीव झा को कोषाध्यक्ष, चिरंजीव झा को हावड़ा जिला अध्यक्ष व धनंजय ठाकुर को उत्तर कोलकता जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी 6 महीने में पार्टी बंगाल में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर काफी मजबूती से उभर कर आएगी और सभी लोग मिलकर काम करेंगे।

मौके पर उमाकान्त बक्शी और पवन झा ने पार्टी को बंगाल में प्रभावशाली बनाने और मिथिला वासियों के हितों की रक्षा के लिए अनेकों सुझाव दिए। पवन झा ने पार्टी के प्रचार- प्रसार के साथ मैथिल के हर एक जरूरत में उनके साथ 24 घंटा खड़ा होने की बात कही। अमलेश साव ने पार्टी पार्टी में हरेक वर्ग को जोड़ने पर बल दिया।अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रेम नारायण झा ने मैथिल राजीनीतिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। साथ ही कहा कि पार्टी आगामी कोलकता नगर निगम चुनाव में अधिक से अधिक उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का प्रयास करेगी। 

chat bot
आपका साथी