पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा बोले - देश में पर्यटन और रेल परिवहन के लिए नई राहें खोल देंगी 'भारत गौरव ट्रेनें

पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने कहा कि भारत गौरव ट्रेनें देश में पर्यटन और रेल परिवहन के लिए नई राहें खोल देंगी। यह भारतीय रेलवे का एक लैंडमार्क कदम है। गौरतलब है कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत 23 नवंबर को इसकी घोषणा की थी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:40 PM (IST)
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा बोले - देश में पर्यटन और रेल परिवहन के लिए नई राहें खोल देंगी 'भारत गौरव ट्रेनें
देश में पर्यटन और रेल परिवहन के लिए नई राहें खोल देंगी 'भारत गौरव ट्रेनें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने कहा कि 'भारत गौरव' ट्रेनें देश में पर्यटन और रेल परिवहन के लिए नई राहें खोल देंगी। यह भारतीय रेलवे का एक लैंडमार्क कदम है। गौरतलब है कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत 23 नवंबर को इसकी घोषणा की थी। पूर्व रेलवे मुख्यालय फेयरली प्लेस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि 'भारत गौरव ट्रेनें लोगों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराएगी। लोग उन स्थानों की महत्ता से अवगत होंगे।

अरोड़ा ने आगे कहा कि इन ट्रेनों की बाहरी व आतंरिक डिजाइनिंग के समय सुरक्षा मानदंडों का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा। इन ट्रेनों के अंदर-बाहर दोनों जगह विज्ञापन व ब्रांडिंग की अनुमति दी जाएगी। सर्विस प्रोवाइडर्स को टूर पैकेज व लागत तय करने की पूरी छूट दी जाएगी। पैकेज में रेल सफर के अलावा, होटल में ठहना और उन जगहों के दर्शनीय स्थलों को देखना शामिल होगा।

chat bot
आपका साथी