अनुब्रत मंडल के बाद एक और तृणमूल नेता का विवादित बयान, माकपा को जो भी वोट देगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे

चुनाव आयोग की कड़ी कार्रवाई के बावजूद नेताओं की जुबान पर लगाम नहीं लग रही। तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के बाद एक और पार्टी नेता ने विवादित बयान दिया है। जो भी वोट देगा उसके हाथ काट दिए जाएंगे।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:26 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:26 PM (IST)
अनुब्रत मंडल के बाद एक और तृणमूल नेता का विवादित बयान, माकपा को जो भी वोट देगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे
अनुब्रत मंडल के बाद एक और तृणमूल नेता का विवादित बयान

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : चुनाव आयोग की कड़ी कार्रवाई के बावजूद नेताओं की जुबान पर लगाम नहीं लग रही। तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के बाद एक और पार्टी नेता ने विवादित बयान दिया है। नूरमान शेख नामक उक्त नेता ने वीरभूम की नानूर विधानसभा सीट से वाममोर्चा-कांग्रेस-आइएसएफ गठबंधन की प्रत्याशी श्यामली प्रधान को खुले तौर पर धमकाते हुए कहा-'आप पिछले पांच साल से विधायक हैं। चुनाव के समय वोट मांगने चली आई हैं। ये पांच साल आप कहां थीं? जिस रास्ते से आप यहां चुनाव प्रचार करने आई हैं, उसे तृणमूल सरकार ने तैयार किया है। यहां पर माकपा को कोई एक भी वोट नहीं देगा। जो भी वोट देगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे।

नूरमान शेख तृणमूल द्वारा संचालित नानूर ग्राम पंचायत की पंचायत सदस्या जूली बीबी के पति हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अनुब्रत मंडल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि हत्या होगी। चुनाव आयोग भड़काऊ बयानों को लेकर बेहद सख्त है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे व भाजपा नेता राहुल सिन्हा पर 48 घंटे की रोक लगाई गई थी।

chat bot
आपका साथी