दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुंबई दौरे पर किया कटाक्ष, कहा-ऐसी राजनीति से मिलेगा कुछ नहीं

बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के मुंबई दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सबको डामिनेट करने की राजनीति कर रही हैं लेकिन मिलेगा कुछ नहीं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:40 PM (IST)
दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुंबई दौरे पर किया कटाक्ष, कहा-ऐसी राजनीति से मिलेगा कुछ नहीं
दिलीप घोष का मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के मुंबई दौरे पर कटाक्ष

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के मुंबई दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सबको डामिनेट करने की राजनीति कर रही हैं, लेकिन मिलेगा कुछ नहीं। बता दें कि ममता बनर्जी बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से बैठक भी की। उससे पहले सिविल सोसाइटी को मुंबई में संबोधित करते हुए जमकर कांग्रेस निशाना साधा। कांग्रेस से बढ़ती दूरी और एनसीपी प्रमुख मुलाकात ने राजनीतिक पारा भी चढ़ा दिया है।

बता दें कि ममता बनर्जी दो दिवसीय महाराष्ट्र के दौरे पर गई हुई हैं। इस दौरान उन्‍होंने मंगलवार को महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र व मंत्री आदित्य ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राऊत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से कहा था कि हम उनका मुंबई में स्वागत करते हैं। हमारी इससे पहले मुलाकात करीब 2-3 वर्ष पहले हुई थी जब वो महाराष्‍ट्र आई थीं। हम इस दोस्ती को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता सबको डामिनेट करना चाहती हैं, वह गोवा, हिमाचल या उत्तर प्रदेश कहीं भी जाएं लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। बंगाल को लूट कर पूरे देश में तृणमूल को फैलाने का जो प्रयास हो रहा है उससे बंगाल के लोग खुश नहीं हैं।  घोष ने कहा कि ममता के साथ है कौन? अभी महाराष्ट्र गई हैं अच्छी बात है, बंगाल में जो हिंसा और हत्या की राजनीति हो रही है उसका पाप धोने का मौका चाहिए।

बता दें कि मुंबई जाने से पहले ममता दिल्ली गईं थीं। उनके दिल्‍ली प्रवास के दौरान ही कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद, हरियाणा के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अशोक तंवर, पूर्व जेडीयू के राज्य सभा सांसद पवन वर्मा ने तृणमूल का दामन थामा था। तृणमूल में लगातार दूसरी पार्टियों से आने वालों का सिलसिला जारी है। इसमें सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी