डेंगू नियंत्रण को लगाए जाएंगे निगम के स्थायी व अस्थायी कर्मी

जागरण संवाददाता कोलकाता कोलकाता नगर निगम ने डेंगू सहित मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:06 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 11:06 AM (IST)
डेंगू नियंत्रण को लगाए जाएंगे निगम के स्थायी व अस्थायी कर्मी
डेंगू नियंत्रण को लगाए जाएंगे निगम के स्थायी व अस्थायी कर्मी

जागरण संवाददाता, कोलकाता : कोलकाता नगर निगम ने डेंगू सहित मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने को सौ दिन के कार्य योजना के तहत विशेष निर्देशिका जारी कर निगम के स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों को लगाने का निर्णय लिया है। वहीं जारी निर्देशिका में साफ किया गया है कि युद्ध स्तर पर इलाकेवार स्वच्छता अभियान चला मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने की दिशा में तत्काल लगने की जरूरत है।

साथ ही बताया गया कि स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों को चार भागों में विभक्त किया जाएगा। जिसमें ठोस अपशिष्ट विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यावरण व हेरिटेज विभाग, और नागरिक कार्य विभाग शामिल होंगे। निर्देशिका में यह भी कहा गया है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों के काम की निगरानी रखनी होगी। विशेष रूप से तालाबों, जलाशयों, आर्द्रभूमि, सड़कों की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी को एक साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार कर उसे निगम मुख्यालय में जमा करना होगा। जिसे निगम राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेजेगी। वहीं बताया गया कि आगामी 15 दिसंबर से इस दिशानिर्देश का पालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी