Demonstration : भाजपा ने धरना देकर उठाई मांग, पुलिस हिरासत में मारे गए कार्यकर्ता के शव का फिर से पोस्टमार्टम हो

Demonstration मृतक के परिजन भी धरने में हुए शामिल। धरने में प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने राज्य सरकार पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना का लगाया आरोप।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:20 PM (IST)
Demonstration : भाजपा ने धरना देकर उठाई मांग, पुलिस हिरासत में मारे गए कार्यकर्ता के शव का फिर से पोस्टमार्टम हो
प्रदेश भाजपा व मृतक के परिजनों ने इस मौत की सीबीआइ जांच की मांग की है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में 14 दिन पहले कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता मदन घोराई के शव का फिर से पोस्टमार्टम किए जाने की मांग पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के मेयो रोड स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष धरना दिया।

धरनेे में घोराई की पत्नी व बच्चे भी मौजूद थे

धरने में प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। धरनेे में मृत भाजपा कार्यकर्ता मदन घोराई की पत्नी व बच्चे भी मौजूद थे। प्रदेश भाजपा व मृतक के परिजनों ने इस मौत की सीबीआइ जांच की मांग की है।

परिवार की अपील पर पोस्टमार्टम का आदेश

महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि 26 सितंबर को मदन घोराई को पुलिस बुलाकर ले गई तथा पुलिस हिरासत में उन्हें प्रताड़ित किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिवार की अपील पर कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल पीठ ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम का निर्देश दिया।

आदेश की अवमानना कर रही राज्य सरकार

लेकिन राज्य सरकार ने खंडपीठ में इसको चुनौती दी। विगत 14 दिनों से भाजपा कार्यकर्ता का शव आरजी कर अस्पताल में पड़ा हुआ है, लेकिन राज्य सरकार हाई कोर्ट के दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश की अवमानना कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाथरस की घटना के खिलाफ आवाज उठाती हैं, लेकिन इस मामले में चुप हैं।

आदेश नहीं मान रहे, सीबीआइ जांच की मांग

अदालत के आदेश के बावजूद दोबारा शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआइ जांच हो और अविलंब शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम कराया जाए। बताते चलें कि पुलिस व राज्य सरकार हिरासत में मौत के आरोपों को खारिज करती रही है।

chat bot
आपका साथी