दक्षिण 24 परगना में अवैध चमड़ा फैक्ट्री में सिलिंडर फटा, 11 कर्मचारी झुलसे, फैक्टरी सील

बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले की एक अवैध फैक्टरी में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। इस हादसे में 11 कर्मचारी घायल हो गए जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 04:29 PM (IST)
दक्षिण 24 परगना में अवैध चमड़ा फैक्ट्री में सिलिंडर फटा, 11 कर्मचारी झुलसे, फैक्टरी सील
अवैध फैक्टरी में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से बड़ा धमाका

राज्य ब्यूरो,  कोलकाता: बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले की एक अवैध फैक्टरी में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। इस हादसे में 11 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तफ्तीश शुरू कर दी। फिलहाल, फैक्टरी को सील कर दिया गया है।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना भांगड़ थाना क्षेत्र के मलनचा-पद्मपुकुर इलाके में स्थित अवैध चमड़ा फैक्टरी में सुबह लगभग साढ़े सात बजे हुई। घटनास्थल कोलकाता से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए कोलकाता ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का उपचार जिले के एक अस्पताल में चल रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है।

उन्होंने अनुमान जताते हुए कहा कि फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर में धमाका हुआ। फिलहाल, विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक परीक्षण की आवश्यकता है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और आगे मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी