Cyclone Amphan Effect: एम्फन तूफान से बंगाल को 80 हजार करोड़ का नुकसान

Cyclone Amphan Effect एम्फन तूफान से बंगाल को 80 हजार करोड़ का नुकसान शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव केंद्रीय टीम के साथ बैठक कर देंगे लेखाजोखा।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:58 AM (IST)
Cyclone Amphan Effect: एम्फन तूफान से बंगाल को 80 हजार करोड़ का नुकसान
Cyclone Amphan Effect: एम्फन तूफान से बंगाल को 80 हजार करोड़ का नुकसान

कोलकाता, राज्य ब्यूरो।  चक्रवात एम्फन से बंगाल को 80 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान घरों को हुआ है। 21 लाख घर तबाह हो गए हैं। 500 मौजा में मकान ढहे हैं। इन 1500 मौजा के सभी निवासियों को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा इसके अलावा कृषि में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा शनिवार को केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर हुए नुकसान का लेखाजोखा देंगे।

केंद्र सरकार का प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर नवान्न में पहुंचेगा। इसके बाद हिसाब प्रतिनिधिमंडल को सौंपी जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा आकलन कर मुख्य सचिव को दी गई रिपोर्टों के आधार पर 80 हजार करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान घरों को हुआ है। 21 लाख घर तबाह हो गए हैं। 1500 मौजा में मकान ढहे हैं। इन 1500 मौजा के सभी निवासियों को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा कृषि में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नया पावर टावर लगाने और अन्य काम करने के लिए 3,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्य सचिव यह रिपोर्ट केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल को सौंपेंगे।

केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एम्फन द्वारा तबाह किए गए दोनों 24 परगना जिले का दौरा किया। दो टीमों में विभाजित, उन्होंने उत्तर और दक्षिण 24 परगना का दौरा किया। एक टीम ने दक्षिण 24 परगना में पाथरप्रतिमा और नामखाना का दौरा किया।

दूसरी टीम उत्तर 24 परगना के संदेशखली, हिंगलगंज और बशीरहाट का दौरा किया। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा, संदेशखली के दोनों ब्लॉकों में बांध की स्थिति बहुत खराब है। वे द्वीपों की स्थिति की जांच करेंगे। केंद्रीय दल के प्रतिनिधियों को देखकर ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों को व्यक्त किया। 

chat bot
आपका साथी