Cyber Froud : ऑनलाइन ठगी के मामले में नाइजीरिया और आइवेरी कोस्ट के दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में बेंगलुरु से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम डोनस ए. पैट्रिक और आसरओ हैं। वे क्रमश नाइजीरिया और आइवेरी कोस्ट के रहने वाले हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:51 PM (IST)
Cyber Froud : ऑनलाइन ठगी के मामले में नाइजीरिया और आइवेरी कोस्ट के दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
मार्च में बागुइआटी के एक व्यक्ति ने बवधाननगर साइबर क्राइम थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में बेंगलुरु से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम डोनस ए. पैट्रिक और आसरओ हैं। वे क्रमश: नाइजीरिया और आइवेरी कोस्ट के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल मार्च में बागुइआटी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बवधाननगर साइबर क्राइम थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

विधाननगर महकमा अदालत में पेश करेंगे

मामले की जांच में उतरी पुलिस ने बेंगलुरु से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। उन्हें बेंगलुरु की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया और यहां विधाननगर महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में पुलिस उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर लेने के लिए आवेदन करेगी।

लोभ दिखाकर लूट लिए गए 82 लाख रुपये 

बागुइआटी के रहने वाले कुशल दास महापात्र का सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से परिचय हुआ था। उसने कुशल को व्यावसायिक फायदे का लोभ दिखाकर 82 लाख रुपये लूट लिए। कुशल ने गत 23 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों गिरफ्तारियां हुई हैं।

chat bot
आपका साथी