Bengal Politcs: बंगाल विस चुनाव में कांग्रेस से गठजोड़ कर वाममोर्चा को हुआ बहुत बड़ा नुकसान : माकपा

माकपा की केंद्रीय कमेटी की बैठक में इस मसले को जोर-शोर से उठाकर पार्टी के बंगाल नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया गया। बंगाल माकपा की तरफ से सफाई पेश करते हुए कहा गया कि बंगाल की स्थिति दक्षिण भारत के राज्यों से बहुत अलग है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:33 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:33 PM (IST)
Bengal Politcs: बंगाल विस चुनाव में कांग्रेस से गठजोड़ कर वाममोर्चा को हुआ बहुत बड़ा नुकसान : माकपा
बंगाल विस चुनाव में कांग्रेस से गठजोड़ कर वाममोर्चा को हुआ बहुत बड़ा नुकसान

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठजोड़ करके वाममोर्चा को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। दिल्ली में माकपा की केंद्रीय कमेटी की बैठक में इस मसले को जोर-शोर से उठाकर पार्टी के बंगाल नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया गया। केरल माकपा के नेता इसे लेकर सबसे ज्यादा मुखर रहे। उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठजोड़ करके माकपा को कोई फायदा नहीं हुआ बल्कि उसे अपनी सीटें गंवानी पड़ गईं। इस गठजोड़ की वजह से बंगाल में माकपा व वाममोर्चा की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। इसका राष्ट्रीय स्तर पर भी वामदलों पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।

गौरतलब है कि केरल में कांग्रेस वामदलों की चिर-प्रतिद्वंद्वी रही है। ऐसे में बंगाल में उसके साथ गठजोड़ केरल के माकपा नेताओं को बिल्कुल रास नहीं आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पी.विजयन व प्रकाश करात जैसे वरिष्ठ माकपा नेता कभी भी कांग्रेस के साथ मिलकर बंगाल में चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे। बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि आगे कांग्रेस के साथ किसी तरह का चुनावी गठजोड़ नहीं किया जाएगा।

दूसरी तरफ बंगाल माकपा की तरफ से सफाई पेश करते हुए कहा गया कि बंगाल की स्थिति दक्षिण भारत के राज्यों से बहुत अलग है। बंगाल के तत्कालीन राजनीतिक हालात को देखते हुए ही यह गठजोड़ किया गया था। माकपा का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि बंगाल माकपा तृणमूल के खिलाफ अपना आगे का रुख तय करे। 

chat bot
आपका साथी