कोविड-19 : दुर्गा पूजा के दौरान आगंतुकों के लिए बंद रहेगी कोलकाता की शोभाबाजार छोटी राजबाड़ी

कोविड-19 के कारण इस वर्ष आगंतुकों को उत्तर कोलकाता की सदियों पुरानी शोभाबाजार छोटी राजबाड़ी के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:35 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 08:35 PM (IST)
कोविड-19 : दुर्गा पूजा के दौरान आगंतुकों के लिए बंद रहेगी कोलकाता की शोभाबाजार छोटी राजबाड़ी
कोविड-19 : दुर्गा पूजा के दौरान आगंतुकों के लिए बंद रहेगी कोलकाता की शोभाबाजार छोटी राजबाड़ी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोविड-19 के कारण इस वर्ष आगंतुकों को उत्तर कोलकाता की सदियों पुरानी शोभाबाजार छोटी राजबाड़ी के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंगलवार को पूजा के प्रभारी आलोक कृष्ण देब ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 231 वर्षों से शोभाबाजार छोटी राजबाड़ी की पूजा हो रही है। 

राजा नोबो कृष्ण देब की सातवीं पीढ़ी के वंशज ने बताया कि परिवार के सदस्यों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे और थर्मल गन के साथ सुरक्षा गार्ड हवेली के 'सिंह द्वार' (मुख्य द्वार) पर तैनात किए जाएंगे। राजा नोबो कृष्ण देब के जैविक पुत्र राज कृष्ण देब के वंशजों की ओर से की जाने वाली यह दुर्गा पूजा दशकों से दर्शनार्थियों तथा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 

रिकॉर्ड किया संगीत बजाया जाएगा

आलोक कृष्ण देब ने बताया कि उत्सव के दौरान ढाकिए (ढोल बजाने वाले) भी अनुपस्थित रहेंगे और रिकॉर्ड किया गया संगीत बजाया जाएगा। ढाकिए, जो पीढ़ियों से परिवार से जुड़े हुए हैं, हालांकि, अपनी मजदूरी प्राप्त करेंगे। पिछले वर्षों के विपरीत, ''प्रसाद'' केवल परिवार के सदस्यों के बीच वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूर्तियों के विसर्जन के दौरान सामान्य धूमधाम और शो को भी दूर रखा जाएगा और जुलूस नहीं निकाला जाएगा। 

मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित होगा

परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा कि शोभाबाजार छोटी राजबाड़ी की दुर्गा पूजा को कवर करने वाली मीडिया का प्रवेश भी प्रतिबंधित होगा और विशिष्ट समय स्लॉट आवंटित किए जाएंगे। शोभा बाजार छोटी राजबाड़ी की दुर्गा पूजा 1757 में राजा नोबो कृष्ण देब ने शुरू की थी, जब रॉबर्ट क्लाइव ने प्लासी के युद्ध में नवाब सिराज-उद-दौला को हराया था।

chat bot
आपका साथी