Covid-19 : बंगाल में कोरोना के 3507 नए मामले आए और 52 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 4.70 लाख के पार

पिछले 24 घंटे में जो 52 मौतें हुई है उनमें कोलकाता व उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 12-12 एवं हावड़ा में 6 मरीजों की मौत हुई है। रिकवरी रेट बढ़कर 93.01 फीसद हुआ। 24670 एक्टिव केस है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8224 हो गई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:47 PM (IST)
Covid-19 : बंगाल में कोरोना के 3507 नए मामले आए और 52 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 4.70 लाख के पार
कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज, रिकवरी रेट बढ़कर 93.01 फीसद हो गया, जो एक दिन पहले 92.95 फीसद था।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में गुरुवार को भी कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई। इधर, पिछले 24 घंटे में जो 52 मौतें हुई है उनमें कोलकाता व उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 12-12 एवं हावड़ा में 6 मरीजों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,507 नए मामले आए तथा 52 लोगों की मौत भी हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 70 हजार 498 हो गई, जिसमें 24,670 एक्टिव केस है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,224 हो गई है। 

रिकवरी रेट बढ़कर 93.01 फीसद हो गई है

दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में 3,537 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 37 हजार 604 हो गई है। इसी के साथ रिकवरी रेट बढ़ कर 93.01 फीसद हो गई है, जो एक दिन पहले 92.95 फीसद थी।

बुधवार 3528 नए मामले आए थे सामने

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को 3528 नए मामले आए थे एवं 51 मौतें हुई थी। मंगलवार को 3545 नए मामले आए थे एवं 49 मौतें हुई थी। सोमवार को 3557 नए मामले आए थे एवं 47 मौतें हुई थी। 

राज्य में जांच की संख्या 56.99 लाख पार 

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 44,713 नमूनों की जांच हुई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल जांच की संख्या 56 लाख 99 हजार 237 हो गई है।

कोरोना मीटर : बंगाल 

कुल केस/ 24 घंटे में : 4,70,498/3,507

सक्रिय केस/ 24 घंटे में : 24,670/‌-82

स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में :  4,37,604/3537

कुल मृत्यु/ 24 घंटे में : 8,224/52

कुल टेस्ट/ 24 घंटे में : 56,99,237/44,713

chat bot
आपका साथी