Coronavirus Effect: नवान्न से हटेगा मुख्यमंत्री कार्यालय, कई बार सैनिटाइज के लिए करना पड़ा है बंद

राज्य सचिवालय (नवान्न) में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लिफ्ट और मुख्य द्वार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए नियम मंगलवार से ही लागू हो गए।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:51 PM (IST)
Coronavirus Effect: नवान्न से हटेगा मुख्यमंत्री कार्यालय, कई बार सैनिटाइज के लिए करना पड़ा है बंद
Coronavirus Effect: नवान्न से हटेगा मुख्यमंत्री कार्यालय, कई बार सैनिटाइज के लिए करना पड़ा है बंद

राज्य ब्यूरो, कोलकाता: राज्य सचिवालय (नवान्न) में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लिफ्ट और मुख्य द्वार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नए नियम मंगलवार से ही लागू हो गए। इतना ही नहीं कोरोना का संक्रमण मुख्यमंत्री कार्यालय(सीएमओ) तक न फैल जाए इसके लिए नवान्न से सीएमओ को उपान्न में अस्थाई रूप से स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है। उपान्न बिल्डिंग नवान्न से सटा हुआ है। इसी माह सीएमओ को वहां स्थानांतरित करने की बात कही जा रही है। हाल के दिनों में नवान्न में कई सचिव से लेकर अधिकारी के दफ्तर से लेकर सीएमओ तक में काम करने वाले लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

इसके बाद कई बार नवान्न को बंद करके सैनिटाइज करना पड़ा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री कार्यालय को अस्थाई रूप से नवान्न से हटाने का निर्णय लिया गया है, ताकि राज्य के प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न हो। नवान्न के वीआइपी कॉरिडोर में दो लिफ्ट हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यालय में जाने के दौरान इसमें एक लिफ्ट का इस्तेमाल किया जाता है। अन्य समय में दो लिफ्टों का उपयोग नौकरशाहों, शीर्ष पुलिस अधिकारियों और सामान्य कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। उन दो लिफ्टों में से एक मंगलवार से ही मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को छोड़कर कोई भी इसका उपयोग नहीं कर सकता है। अन्य लिफ्ट का उपयोग मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वीआइपी कॉरिडोर में तीन और लिफ्ट भी हैं। उनका उपयोग नवान्न के कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। अब से तीन लिफ्टों में से एक का उपयोग विभिन्न विभागों के मुख्य सचिवों, सचिवों और अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी