Bengal Chunav Hinsa: लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य, स्थिति पर नियंत्रण करें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : कांग्रेस

2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे जैसे ही घोषित हुए वैसे ही हिंसा का दौर शुरू हो गया। उन इलाकों में अधिक हिंसा हो रही है जो मुस्लिम बहुल इलाका है। हुगली का आरामबाग हो या फिर बीरभूम जिले का नानूर या फिर शीतलकूची और दिनहाटा।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:06 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:06 AM (IST)
Bengal Chunav Hinsa: लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य, स्थिति पर नियंत्रण करें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : कांग्रेस
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा की निंदा की

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को स्थिति पर नियंत्रण करना चाहिए। पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने हमला किया है तथा महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गयी हिंसा अस्वीकार्य है। महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। मुझे विश्वास है कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने इस अराजकता के लिए वोट नहीं दिया है।’

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी घटनाओं की निंदा करती है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने इस तरह की हिंसा का कभी समर्थन नहीं किया है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।’ गोहिल ने कहा, ‘ममता बनर्जी को इतना ज्यादा प्रेम और वोट मिला है। उन्हें हिंसा पर नियंत्रण करना चाहिए।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अगर हिंसा में मारे गए लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं तो भी हम उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।’

2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को जैसे ही घोषित हुए वैसे ही हिंसा का दौर शुरू हो गया। उन इलाकों में अधिक हिंसा हो रही है जो मुस्लिम बहुल इलाका है। हुगली का आरामबाग हो या फिर बीरभूम जिले का नानूर या फिर शीतलकूची और दिनहाटा। जिस तरह से भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं की दुकानें लूटी गई, हत्याएं हुई है। 

chat bot
आपका साथी