तृणमूल नेत्री सुजाता मंडल खां को आयोग का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब

अनुसूचित जाति के खिलाफ विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) नेत्री सुजाता मंडल खां (Sujatha Mandal Khan) को नोटिस जारी किया है। सुजाता मंडल को 24 घंटे के अंदर इसका जवाब देना होगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:13 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:24 AM (IST)
तृणमूल नेत्री सुजाता मंडल खां को आयोग का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब
तृणमूल कांग्रेस नेत्री सुजाता मंडल खां को चुनाव आयोग का नोटिस

 कोलकाता, राज्य ब्यूरो। चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस नेत्री सुजाता मंडल खां को अनुसूचित जाति के खिलाफ विवादित बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। आयोग ने नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर सुजाता मंडल खां को इसका जवाब देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनसे तृणमूल के स्टार प्रचारक का दर्जा भी छीना जा सकता है। मुख्तार अब्बास नकवी की अगुआई वाले भाजपा के प्रतिनिधि दल की ओर केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी। 

 गौरतलब है कि सुजाता मंडल खां ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा था कि कुछ लोग स्वाभाविक तौर पर भिखारी होते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अनुसूचित जाति के लोगों की इतनी मदद कर रही हैं, फिर भी वह भाजपा के हाथों बिक गए हैं। इसके पहले भड़काऊ भाषण को लेकर कई तृणमूल व भाजपा नेताओं को आयोग की ओर से नोटिस दिया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी