बंगाल के बीरभूम में टीएमसी के दो गुटों में झड़प, देसी बम फेंके गए, छह लोग घायल

बंगाल के बीरभूम में टीएमसी के दो गुटों में झड़प घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो हथियार बरामद हुए हैं। स्थिति नियंत्रण में है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया कि हिंसा से उसका कोई संबंध नहीं है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:26 AM (IST)
बंगाल के बीरभूम में टीएमसी के दो गुटों में झड़प, देसी बम फेंके गए, छह लोग घायल
बंगाल के बीरभूम में टीएमसी के दो गुटों में झड़प,

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प हुई। सूत्रों के अनुसार घटना के दौरान देसी बम फेंके गए और हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सूरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो हथियार बरामद हुए हैं। स्थिति नियंत्रण में है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया कि हिंसा से उसका कोई संबंध नहीं है। पार्टी के जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल ने कहा कि ‘‘यह राजनीतिक झड़प नहीं थी। पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।”

बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

गिरीश पार्क थानांतर्गत जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी के निकट 2910 फेंसिडिल की बोतल के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम भरत सिंह और रकीबुल मंडल है। इनमे से भरत राजेन्द्र मल्लिक स्ट्रीट और रकीबुल मुर्शिदाबाद के जालंगी का रहनेवाला है। अभियुक्तों के पास से एक टाटा 407 में लदा 100 एमएल के 2910 पीस फेंसिडिल की बोतलें मिली है। डीसी सेंट्रल रूपेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर अभियुक्तों को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ठाकुरबाड़ी के निकट नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्तों को पकड़ा। पुलिस ने पाया कि एक गेराज से टाटा 407 में फेंसिडिल के सिरप लोड किये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर पर लगा रही है कि वो कहाँ से फेंसिडिल लेकर आये थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। 

chat bot
आपका साथी