West Bengal: छेड़खानी को लेकर विवाद में रणक्षेत्र बना कोलकाता मेडिकल कालेज इलाका, हिंसक झड़प में 12 घायल

West Bengal कलकत्ता मेडिकल कालेज के गेट नंबर पांच के सामने आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर रविवार को यह इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान हुई हिंसक झड़प में 12 लोग घायल हो गए‌।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:19 PM (IST)
West Bengal: छेड़खानी को लेकर विवाद में रणक्षेत्र बना कोलकाता मेडिकल कालेज इलाका, हिंसक झड़प में 12 घायल
छेड़खानी को लेकर विवाद में रणक्षेत्र बना कोलकाता मेडिकल कालेज इलाका। फाइल फोटो

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। महानगर में कलकत्ता मेडिकल कालेज के गेट नंबर पांच के सामने आए दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर रविवार को यह इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान हुई हिंसक झड़प में 12 लोग घायल हो गए‌। दिनदहाड़े गोली तक चलीं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि स्थिति को संभालने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) उतारनी पड़ी। इस मामले में बऊबाजार थाने की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी भी पूरे इलाके में तनाव है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रविवार दोपहर में अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा। उसके बाद इस घटना को लेकर मेडिकल कालेज के गेट नंबर पांच का इलाका युद्ध का मैदान बन गया। बाद में गेट नंबर पांच को बंद कर दिया गया।

छेड़खानी का विरोध करने पर हंगामा

कथित तौर पर यह झड़प दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई। स्थानीय निवासियों के एक वर्ग ने एक-एक कर कांच की बोतलें यहां फेंकने लगा। स्टाफ क्वार्टर में रह रहे लोगों ने बताया कि यहां कई दिनों से बदमाशों का झुंड डेरा डाले हुए थे। आती-जाती महिलाओं से छेड़खानी किया करते थे। रविवार को उनका विरोध किया गया। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प के बाद फिलहाल मेडिकल कालेज का गेट नंबर बंद कर दिया गया है। झड़प में कम से कम 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। किसी के हाथ- पैर में तो किसी के सीने में गंभीर चोटें लगी है। बाद में डीसी सेंट्रल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और रैफ को भी उतारा गया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

'असामाजिक तत्व स्टाफ क्वार्टर की लड़कियों के साथ करते हैं छेड़खानी'

इस घटना के बाद सड़क पर कांच की बोतलें बिखरी पड़ी हैं। स्टाफ क्वार्टर के निवासियों ने शिकायत की कि असामाजिक तत्वों ने न केवल बोतलें फेंकी या हमला किया, बल्कि चार से पांच राउंड गोली भी चलाई। स्टाफ क्वार्टर के एक निवासी ने कहा कि लड़कियां जब बाहर जाती हैं तो उन पर कुछ लोग कमेंट पास करते हैं। यहां से गुजरने की किसी की हिम्मत नहीं है।

chat bot
आपका साथी