जादवपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प

-शराब पीने व गाली-गलौच करने से मना करने पर पुलिस पर किया हमला -स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ज्यादती

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 04:17 PM (IST)
जादवपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प
जादवपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प

-शराब पीने व गाली-गलौच करने से मना करने पर पुलिस पर किया हमला

-स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ज्यादती व लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया

-----------

जागरण संवाददाता, कोलकाता : महानगर के जादवपुर थानांतर्गत मुकुंदपुर इलाके में शिवरात्रि के मौके पर सोमवार रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने कुछ लोगों को बैठकर शराब पीते और गाली-गलौज करते देखा। जहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद युवकों और पुलिस में विवाद शुरू हो गया। इससे वहां के स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और पुलिस की कार्यवाही का विरोध करने लगे। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों में से कुछ लोगों को पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। इसके साथ ही उन्हें जबरदस्ती पुलिसवैन में डालने लगे। घटना की सूचना पाकर लालबाजार से अधिक संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची। फिर भी लोग शात नहीं हुए। इससे पुलिस भड़क गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया और लोगों को जबरन गिरफ्तार करने लगे। उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगों को पुलिस पकड़ रही थी उसमें से एक व्यक्ति की 17 साल की बेटी ने जब पिता को पुलिसकर्मियों द्वारा ले जाते हुए देखा तो उसने विरोध किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया और छेड़खानी की। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फूट पड़ा और रात तकरीबन 12:30 बजे जादवपुर थाना इलाके को घेरकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन देकर शात कराया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी