दिसंबर में फिर उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर व नदिया का दौरा करेंगी ममता बनर्जी, जानें क्‍या रहेगा मुख्‍यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर जिले का दौरा करने जा रही हैं। वह अगले महीने की शुरुआत में उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जाएंगी। ममता वहां प्रशासनिक बैठक करेंगी। उनका नदिया के कृष्णानगर में एक प्रशासनिक बैठक करने का भी कार्यक्रम है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:37 PM (IST)
दिसंबर में फिर उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर व नदिया का दौरा करेंगी ममता बनर्जी, जानें क्‍या रहेगा मुख्‍यमंत्री का पूरा कार्यक्रम
उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर व नदिया का दौरा करेंगी ममता बनर्जी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर जिले का दौरा करने जा रही हैं। वह अगले महीने की शुरुआत में उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जाएंगी। ममता वहां प्रशासनिक बैठक करेंगी। उनका नदिया के कृष्णानगर में एक प्रशासनिक बैठक करने का भी कार्यक्रम है। सुनने में आ रहा है कि मुख्यमंत्री संभवत: अगले महीने की शुरुआत में सात दिसंबर को उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर का दौरा करेंगी।

उसी दिन ममता सबसे पहले गंगारामपुर में प्रशासनिक बैठक करेंगी। इसके बाद रायगंज जाएंगी। उनका वहां एक प्रशासनिक बैठक भी करने का कार्यक्रम है। ममता बनर्जी अगले दिन मालदा और मुर्शिदाबाद में प्रशासनिक बैठकें करेंगी। वहां के सारे काम पर ध्यान देंगी। जिलाधिकारी, बीडीओ व जनप्रतिनिधियों से बात करेंगी। नौ दिसंबरको मुख्यमंत्री नदिया के कृष्णानगर में प्रशासनिक बैठक करेंगी। हालांकि दौरे की पुष्टि हो गई है, लेकिन दिन को लेकर अभी भी चर्चा चल रही है। नतीजतन, यात्रा कार्यक्रम बदल सकता है।

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मध्यमग्राम में प्रशासनिक बैठक की थी। इसमें जिलाधिकारी, बीडीओ के अलावा विधायक और सांसद थे। मुख्यमंत्री ने उनसे क्षेत्र का विकास रिकार्ड लिया। साथ ही उन्होंने अन्य जिलों में भी प्रशासनिक बैठकों की घोषणा की। इसी तरह इस बार ममता बनर्जी उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, नदिया का दौरा करेंगी।

chat bot
आपका साथी