मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार होने वाली है

राज्य में निवेश आकर्षित करने 12 दिवसीय जर्मनी, इटली के दौरे पर गईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 02:50 PM (IST)
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार होने वाली है
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार होने वाली है

कोलकाता, जेएनएन। राज्य में निवेश आकर्षित करने 12 दिवसीय जर्मनी, इटली के दौरे पर गईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी है। उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार होने वाली है।

एक बांग्ला अखबार से बातचीत में सुश्री बनर्जी ने कहा कि, केंद्र सरकार को आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। इसके विपरित केंद्र सरकार विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च करती है। इसलिए देश के सभी लोग केंद्र सरकार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सालों में केंद्र सरकार ने जो कुछ किया है उसे जनता ने देखा है और देश के लोग जानते हैं कि भाजपा यदि फिर से सत्ता में आई तो यह देश के लिए बहुत बड़ी आपदा होगी। देशवासियों को यह भी मालूम है कि भाजपा यदि फिर से सत्ता में वापस आई तो देश एकजुट नहीं रह पाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति भाजपा के खिलाफ मतदान करेगा। भाजपा ने आम आदमी को इतना निराश किया है कि प्रत्येक व्यक्ति उनके खिलाफ हो गया है। सुश्री बनर्जी ने कहा कि भाजपा विरोध करने वालों के खिलाफ बदले की राजनीति करती है। 

chat bot
आपका साथी