मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का कांग्रेस पर निशाना, केंद्र से भाजपा को सिर्फ तृणमूल ही कर सकती है बेदखल

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र से भाजपा को एकमात्र तृणमूल ही बेदखल कर सकती है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:23 PM (IST)
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का कांग्रेस पर निशाना, केंद्र से भाजपा को सिर्फ तृणमूल ही कर सकती है बेदखल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का कांग्रेस पर निशाना

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र से भाजपा को एकमात्र तृणमूल ही बेदखल कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा से मुकाबला करना कांग्रेस के लिए संभव नहीं और वह लगातार हारती आ रही है। दक्षिण 24 परगना के गोसाबा विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए यहां एक सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ने यहां तक कहा कि कांग्रेस व माकपा को वोट देना बेकार है।

अभिषेक ने इस दौरान साफ संकेत देते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले ममता बनर्जी विपक्ष का प्रमुख चेहरा होंगी। अभिषेक ने कहा- हमारी लड़ाई कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दल से नहीं है।हमें भारत को बचाने की जरूरत है और इसके लिए भाजपा को हराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले सात साल से राष्ट्रीय विपक्ष के स्थान में है। लेकिन कांग्रेस लगातार हार रही है जबकि तृणमूल लगातार भाजपा को हराती रही है। अभिषेक ने साफ तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस कुछ नहीं कर रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम भी ऐसे ही बैठे रहें। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस को आराम कुर्सी से बाहर निकलने और सड़कों पर उतरने की नसीहत दी। दूसरी ओर, अभिषेक के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल और भगवा दल के बीच सांठगांठ है।

अभिषेक का आरोप- भाजपा ने जनादेश का किया अपमान, लोगों पर थोपा उपचुनाव

तृणमूल महासचिव अभिषेक ने इस दौरान बंगाल की चार विधानसभा सीटों में से दो पर उपचुनाव थोपने के लिए भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की मौत के बाद यहां और खड़दह में उपचुनाव जरूरी था, लेकिन जिन परिस्थितियों में शांतिपुर और दिनहाटा में चुनाव हो रहे हैं, वे अलग हैं।उन्होंने दावा किया, भाजपा के जीते हुए उम्मीदवारों जगन्नाथ सरकार और निशिथ प्रमाणिक ने लोगों द्वारा चुने जाने के बाद भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोगों के फैसले का अपमान किया। भाजपा उन दो सीटों पर फिर से वोट मांग रही है। उन्हें लोगों द्वारा खारिज कर दिया जाएगा। अभिषेक ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी उपचुनाव में 4-0 से जीत दर्ज करेगी।

chat bot
आपका साथी