विपक्षी एकजुटता के लिए ममता के साथ चंद्रबाबू नायडू की बैठक आज

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू की सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक होगी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:14 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:14 AM (IST)
विपक्षी एकजुटता के लिए ममता के साथ चंद्रबाबू नायडू की बैठक आज
विपक्षी एकजुटता के लिए ममता के साथ चंद्रबाबू नायडू की बैठक आज
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू की सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक होगी। विपक्षी एकजुटता के प्रयास में लगे नायडू की ममता के साथ होनेवाली बैठक को राजनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के

मद्देनजर विपक्षी एकजुटता के बारे में ममता के साथ नायडू की बात होगी। वह पिछले एक माह के अंदर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर फारूक अब्दुल्ला और शरद पवार समेत विपक्ष के अन्य कई बड़े नेताओं से मिल चुके हैं। नायडू कांग्रेस को साथ लेकर ही विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह सोमवार को ममता से मिलनेवाले हैं। राज्य सचिवालय में उनकी ममता के साथ बैठक होनी है।

chat bot
आपका साथी