Cyclone Yaas: यास चक्रवात से नुकसान का जायजा लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय टीम पहुंची बंगाल

पिछले माह आए चक्रवात यास के कारण बंगाल में हुए नुकसान की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम रविवार रात करीब 9.30 बजे कोलकाता पहुंची। टीम तीन दिनों तक राज्य में यास चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करेगी। सोमवार से इसकी शुरुआत की जाएगी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:43 PM (IST)
Cyclone Yaas: यास चक्रवात से नुकसान का जायजा लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय टीम पहुंची बंगाल
नुकसान की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम कोलकाता पहुंची।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पिछले माह आए चक्रवात यास के कारण बंगाल में हुए नुकसान की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम रविवार रात करीब 9.30 बजे कोलकाता पहुंची। टीम तीन दिनों तक राज्य में यास चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करेगी। सोमवार से इसकी शुरुआत की जाएगी।

West Bengal | Union Home Ministry team arrives in Kolkata to inspect Cyclone Yaas-affected areas.

"We are on a 3-day visit to the state. We will visit several areas in South 24 Parganas and East Midnapore," says a member of the team pic.twitter.com/quV7qsKgl5

— ANI (@ANI) June 6, 2021

दक्षिण 24 परगना की तीन दिवसीय दौरे की केंद्रीय टीम करेगी शुरुआत

टीम के एक सदस्य के मुताबिक दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर समेत चक्रवात से प्रभावित जिलों का दौरा करके नुकसान का पता लगाया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट केंद्र को सौंपी जाएगी। बंगाल की खाड़ी से 26 मई को ओडिशा और बंगाल पहुंचे यास चक्रवात के कारण दोनों राज्यों को काफी नुकसान हुआ था।

बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी भी बंगाल का हवाई सर्वे कर चुके हैं।

दूसरी ओर राज्य सरकार ने यास चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सैटेलाइट की मदद लेने का फैसला किया है। राज्य प्रशासन का कहना है कि इसी आधार पर चक्रवात पीड़ितों को राज्य सरकार मुआवजा भी देगी।

केंद्र ने चक्रवात से हुए नुकसान में तात्कलिक राहत के लिए बंगाल, झारखंड और ओड़िशा के लिए 1,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी यास चक्रवात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से 20,000 करोड़ रुपये की मांग की हैं।

chat bot
आपका साथी