West Bengal Politics : तृणमूल में वापसी के बाद मुकुल के बेटे की केंद्र ने वापस ली सुरक्षा

2017 में तृणमूल से भाजपा में आने के बाद रॉय को केंद्रीय सुरक्षा कवच प्रदान किया था। बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उनकी सुरक्षा को जेड-श्रेणी में अपग्रेड किया गया था। उस वक्त चुनाव के बीच मिल रही धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:14 PM (IST)
West Bengal Politics : तृणमूल में वापसी के बाद मुकुल के बेटे की केंद्र ने वापस ली सुरक्षा
खुद मुकुल रॉय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया था।

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भाजपा से तृणमूल में बेटे शुभ्रांशु रॉय के साथ मुकुल रॉय लौट चुके हैं। इसके चार दिन बाद अब केंद्र सरकार के निर्देश पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है। बता दें कि 2017 में तृणमूल से भाजपा में आने के बाद रॉय को केंद्रीय सुरक्षा कवच प्रदान किया गया था।

अब खतरे की कोई बात नहीं है

बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उनकी सुरक्षा को जेड-श्रेणी में अपग्रेड किया गया था। उस वक्त चुनाव के बीच मिल रही धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। वहीं अब गृह मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो रॉय तृणमूल में वापस चले गए हैं ऐसे में अब खतरे की कोई बात नहीं है।

सुरक्षाकर्मी अभी भी साथ तैनात

हालांकि इसके पहले खुद मुकुल रॉय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया था। पिछले हफ्ते उन्होंने कोलकाता में मीडियो को बताया था कि सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ जवानों को जाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन सीआरपीएफ मुख्यालय ने बताया है कि सुरक्षाकर्मी अभी भी उनके साथ तैनात हैं। वहीं उनके बेटे की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है।

chat bot
आपका साथी