गंगासागर के चक्रवात प्रभावितों में कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति ने बांटीं राहत सामग्रियां

यास से गंगासागर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनकी मदद के लिए खाद्य सामग्रियां व कपड़े वितरित किए गए। खाद्य सामग्रियों में चावल मूड़ी आलू नमक व बिस्कुट शामिल थे।। कपड़ों में साड़ी लुंगी टी शर्ट व बरमूडा दिए गए।

By Priti JhaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:58 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:58 AM (IST)
गंगासागर के चक्रवात प्रभावितों में कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति ने बांटीं राहत सामग्रियां
गंगासागर में कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति ने बांटीं राहत सामग्रियां।

कोलकाता, जागरण संवाददाता। महानगर की प्रमुख सेवा संस्था कलकत्ता वस्त्र व्यवसायी सेवा समिति की ओर से चक्रवात 'यास' से प्रभावित हुए गंगासागर के लोगों की मदद के लिए वहां स्थित सेवा समिति के स्वर्ग आश्रम भवन में राहत सामग्रियां वितरित की गईं। इस मौके पर राज्य के सुंदरवन उन्नयन मंत्री बंकिम चंद हाजरा, सेवा समिति के सचिव नंदकिशोर भूतड़ा, गंगासागर की ग्राम प्रधान शोभा डिंडा, उप प्रधान हरिपद मंडल, समिति के सदस्य सनीत तोदी, रामबाबू प्रजापति, धनराज बैद मौजूद थे।

सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गंगासागर व धोबलाहाट के ग्रामीणों में राहत सामग्रियों का वितरण किया गया। यास से गंगासागर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनकी मदद के लिए खाद्य सामग्रियां व कपड़े वितरित किए गए। खाद्य सामग्रियों में चावल, मूड़ी, आलू, नमक व बिस्कुट शामिल थे।। कपड़ों में साड़ी, लुंगी, टी शर्ट व बरमूडा दिए गए।

सेवा समिति के प्रबंधक राकेश शर्मा ने कहा-'मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सेवा समिति मानव सेवा में हमेशा आगे रहती है। कोरोना के समय भी मारी टीम सेवा कार्य के लिए पूरी तरह से तत्पर है। इस बाबत कोलकाता से हमारी सात सदस्यीय टीम शुक्रवार को गंगासागर के लिए रवाना हुई थी।

हिंदुओं की आस्था के महापर्व मकर संक्रांति पर गंगासागर में लगने वाले सागर मेले के समय सेवा समिति के स्वर्ग आश्रम भवन में तीर्थयात्रियों के ठहरने, खाने-पीने ठहरने व उपचार की नि:शुल्क समुचित व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भी गंगासागर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सेवा समिति के अधिकारी व सदस्य समर्पित रहते हैं।

राहत सामग्रियों के वितरण में सेवा समिति के संयुक्त उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा व मुरारी लाल सराफ, संयुक्त कोषाध्यक्ष बजरंग लाल खेड़िया व राजेश गुप्ता, सह सचिव दयानंद गुप्ता व कमल चंद बैद, जनसंपर्क अधिकारी मनोज जैन व विवेक अग्रवाल एवं सदस्यगण प्रदीप चिरानियां, सुनीत तोदी, सुरेंद्र शर्मा, राम आधार प्रजापति, सुनील गुप्ता व मुकेश गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही। 

chat bot
आपका साथी