सीएए पर जागरूकता को भाजपा ने की सभा

चांपदानी के पलता घाट इलाके में भारतीय जनता पार्टी चांपदानी मंडल ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सभा की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 07:00 AM (IST)
सीएए पर जागरूकता को भाजपा ने की सभा
सीएए पर जागरूकता को भाजपा ने की सभा

जागरण संवाददाता, हुगली : चांपदानी के पलता घाट इलाके में भारतीय जनता पार्टी चांपदानी मंडल ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सभा की। इसके जरिए भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया गया। वहीं कुछ वक्ताओं नें चांपदानी नगरपालिका में चल रही कर्मचारी नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाया। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील माली ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ लोग जनता में सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। माली ने कहा कि जनता जागरूक हो गई है। वह असलियत को पहचानती है। मौके पर उपस्थित लोगों में श्रीरामपुर सागठनिक जिला के महासचिव किशन साव (सन्नी), मंडल अध्यक्ष सुनील माली देवकुमार प्रसाद, ओमकार साव, कन्हाई पांडेय, राकेश साव, सतवीर साव, सतीश महाना, अंजना चौधरी, रानू मंडल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी