Kolkata: मां फ्लाईओवर से कूदकर व्यवसायी ने की खुदकुशी, मृत घोषित

कोलकाता के प्रगति मैदान थानांतर्गत मां फ्लाईओवर (Maa Flyover)से एक व्‍यवसायी ने आत्‍हत्‍या कर ली है। मृतक प्रणव कुंडू लेकटाउन के श्रीभूमि का रहने वाला थ था। सीएनएमसी अस्पताल (CNMC Hospital) में डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:29 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:29 AM (IST)
Kolkata: मां फ्लाईओवर से कूदकर व्यवसायी ने की खुदकुशी, मृत घोषित
मां फ्लाईओवर से कूदकर एक व्यवसायी ने खुदकुशी कर ली

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। प्रगति मैदान (Pragati Maidan) थानांतर्गत मां फ्लाईओवर (Maa Flyover) से कूदकर एक व्यवसायी ने खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम प्रणव कुंडू है। वह लेकटाउन के श्रीभूमि का रहने वाला है। वहीं मां फ्लाईओवर के ऊपर से प्रणव का बाइक और चप्पल बरामद किया गया है। घटना की सूचना पाक मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी को उद्धार कर सीएनएमसी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते चलें कि गत दिनों फूलबागान थानांतर्गत डॉ. सुरेन सरकार रोड स्थित एक तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर वृद्धा ने खुदकुशी कर ली। मृतका का नाम आभा घोष (83) है। वह सरकारी स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका थी। उसके दोनों बेटा और बेटी अमरीका में रहते हैं। वृद्धा घर में अकेले ही रहती थी। घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार वृद्धा को मकान की गैलरी में रक्तरंजित अवस्था में अचेत पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उद्धार कर तुरंत एनआरएस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके चेहरे और हाथ में चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार वृद्धा घर में अकेले रहने के कारण परेशान थी। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार बीते कई सालों से घर में अकेली रहती थी। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। ऐसे में उनकी देखभाल करने के लिए उनकी बहन और बहन के पति व बच्चे घर पर आकर रहने लगे थे। शुक्रवार की देर रात डेढ़ बजे वृद्धा को आखिरी बार घर में देखा गया था।

chat bot
आपका साथी