पेड़ से टकराई बस, 20 यात्री जख्मी

आरामबाग थानांतर्गत जयरामपुर इलाके में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस के पेड़ से टकराने से उसमें सवार लगभग 20 यात्री जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 03:00 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 03:00 PM (IST)
पेड़ से टकराई बस, 20 यात्री जख्मी
पेड़ से टकराई बस, 20 यात्री जख्मी

संवाद सूत्र, हुगली : आरामबाग थानांतर्गत जयरामपुर इलाके में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस के पेड़ से टकराने से उसमें सवार लगभग 20 यात्री जख्मी हो गए। उन्हें आरामबाग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर चालक को बस से निकाला। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति सामान्य की। पुलिस दुर्घटना की वजह का पता लगा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह यात्री से भरी बस चुंचुड़ा से आरामबाग की ओर जा रही थी। जयरामपुर के पास बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जख्मी हो गए। उन्हें आरामबाग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी