राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बीएसएफ के जवानों का जलवा, सात स्वर्ण पदक सहित तीन रजत व तीन कांस्य पदक जीते

कुश्ती प्रतियोगिता मेंबीएसएफ की विभिन्न वाहिनियों से आए कुश्ती के पहलवानों (जवानों) ने जलवा बिखेरते हुए अलग - अलग भार के वर्ग में अपना परचम लहराया। जिसके परिणास्वरूप कुश्ती में पहलवानों ने सात स्वर्ण पदक सहित तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक जीते।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:40 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:40 AM (IST)
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बीएसएफ के जवानों का जलवा, सात स्वर्ण पदक सहित तीन रजत व तीन कांस्य पदक जीते
कुश्ती प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। साउथ बंगाल फ्रंटियर, बीएसएफ की विभिन्न वाहिनियों से आए कुश्ती के पहलवानों (जवानों) ने उत्तर 24 परगना जिले में 23- 24 अक्टूबर को आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सबसे अधिक संख्या में पदक जीतकर बल का नाम रोशन किया। ये कुश्ती प्रतियोगिता खेल मैदान सोदपुर सुखचर चंद्रचूड़ में आयोजित हुई। कुश्ती प्रतियोगिता में बीएसएफ के पहलवानों ने जलवा बिखेरते हुए अलग - अलग भार के वर्ग में अपना परचम लहराया। जिसके परिणास्वरूप कुश्ती में पहलवानों ने सात स्वर्ण पदक सहित तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक जीते।

इस मौके पर उपस्थित साउथ बंगाल फ्रंटियर, कोलकाता के महानिरीक्षक अनुराग गर्ग (आइपीएस) ने विभिन्न वाहिनियों से आए कुश्ती के पहलवानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और इसके साथ ही उन्होंने पहलवानों की जीत पर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों को हमेशा से खेल के प्रति प्रेरणा दी जाती है ताकि वह खेलों में रुचि लें और उपलब्धियों को हासिल करें तथा बल का नाम रोशन करें। उन्होंने बल के जवानों से आगे भी इसी तरह विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ लगातार खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देती रही है। बीएसएफ के साउथ बंगाल फ्रंटियर की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। इसके जरिए सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को भी प्रोत्साहित किया जाता है। इसके साथ ही बीएसएफ खेल को बढ़ावा देने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के बीच खेल सामग्रियों का भी वितरण करती रही है। 

chat bot
आपका साथी