भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से बीएसएफ ने दो महिला तस्करों को गांजे की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से गांजा की तस्करी करते दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 450 ग्राम गांजा जब्त किया गया। गांजे को सीमा चौकी शुभम के क्षेत्र से तस्करी के लिए बांग्लादेश ले जाया जा रहा था।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 12:34 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 12:34 PM (IST)
भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से बीएसएफ ने दो महिला तस्करों को गांजे की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से गिरफ्तार दोनों महिला तस्कर।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से गांजा की तस्करी करते दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 450 ग्राम गांजा जब्त किया गया। गांजे को सीमा चौकी शुभम के क्षेत्र से तस्करी के लिए बांग्लादेश ले जाया जा रहा था।

बीएसएफ की ओर से एक बयान में बताया गया कि 10 मई को सीमा चौकी शुभम, 85वी वाहिनी, सेक्टर कोलकाता के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रूटीन ड्यूटी पर तैनात थे।इस दौरान जवानों ने दो संदिग्ध महिलाओं (तस्करों) को पॉली बैग के साथ डयूटी लाइन (लोहा पूल) पार कर अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरफ जाने की कोशिश करते हुए देखा, जो तस्करी के उद्देश्य से भारत से बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहे थे। जब ड्यूटी पार्टी ने उन्हें रोक कर बल की महिला कर्मियों द्वारा तलाशी ली गई तो पॉली बैग के अंदर से गांजा से भरा 100 छोटे- छोटे पाउच प्राप्त हुए, जिसके अंदर से कुल 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया।

महिला तस्करों की पहचान अनिता देबनाथ (65) और अर्पिता मंडल (18) के रूप में हुई है। दोनों महिला ग्राम- जलालपुर, थाना- हसनाबाद, जिला- उत्तर 24 परगना की ही रहने वाली है। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वे भारतीय नागरिक हैं। आगे उन्होंने स्वीकार किया कि ये गांजा अपने ही गांव के निवासी कौशर गाज़ी तथा निताई घोष नामक व्यक्ति से लिया था तथा इसे छोटे- छोटे 100 पाउच बनाकर इच्छामती नदी में रेत के अंदर स्थायी स्थान पर छुपाकर रखने जा रहे थे ताकि बाद में बंगलादेशी तस्कर उस स्थान से उक्त गांजे को निकाल कर ले जा सके। लेकिन इसी दौरान बीएसएफ की पार्टी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार महिलाओं तथा जब्त की गई गांजा को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए हसनाबाद पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

बीएसएफ कमांडेंट ने जवानों की प्रशंसा की

इधर, 85वीं बटालियन, बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर अनुराग मणि अपने जवानों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की, जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार के प्रतिबंधित सामान की तस्करी को नाकाम करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर तैनात उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता के कारण ही संभव हो सका है। 

chat bot
आपका साथी