बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह की मां अस्‍पताल में भर्ती, अभिनेत्री ने ट्विटर पर की अपील, ब्लड डोनर की जरूरत

Arijit Singh mother admitted to Kolkata hospital अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्‍गज गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:11 AM (IST)
बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह की मां अस्‍पताल में भर्ती, अभिनेत्री ने ट्विटर पर की अपील, ब्लड डोनर की जरूरत
अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्‍गज गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 'दिल बेचारा' और 'पाताल लोक' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है।  स्वास्तिका ने लिखा कि अरिजीत की मां के लिए ए- ब्‍लड की जरूरत है। ब्‍लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए। कोलकाता के आमरी अस्‍पताल में वे भर्ती हैं।

फिल्म निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने भी  ट्विटर पर इसे लेकर पोस्ट किया है। जैसे ही फैंस को अपने पसंदीदा गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत के बारे में पता चला तो वे परेशान हो गए और उनके जल्‍द ठीक होने की दुआ करने लगे। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस ने अरिजीत सिंह की मां के लिए प्रार्थना की है। गौरतलब है कि 34 साल के अरिजीत सिंह बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं।

उनके पिता केदार सिंह सिख हैं जबकि मां अदिति बंगाली हैं। उन्होंने 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर 2' के गाने 'फिर मोहब्बत' से सिंगिंग डेब्‍यू किया था और 'आशिकी 2' के गाने गाकर हिट हुए। उनके गाने 'तुम ही हो' ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। वे पिछले एक दशक से बॉलीवुड में गायकी  कर रहे हैं। दिसंबर 2019 में फोर्ब्स की 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में अरिजीत को 26वां स्थान मिला था।

chat bot
आपका साथी