West Bengal: कोलकाता के गरियाहाट में डबल मर्डर से दहशत, खून से लथपथ मिला दो शव, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो उसके परिवार के सदस्यों ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन फोन बंद थे। परिवार के सदस्यों ने फिर गरियाहाट पुलिस स्टेशन को सूचित किया। अधिकारी ने कहा सामने का दरवाजा खुला था और शव खून से लथपथ था।

By Priti JhaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:04 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:13 PM (IST)
West Bengal: कोलकाता के गरियाहाट में डबल मर्डर से दहशत, खून से लथपथ मिला दो शव, संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका
कोलकाता के गरियाहाट इलाके में खून से लथपथ अवस्था में मिला दोनों के शव

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट इलाके में शहर के बीचोबीच रविवार रात एक 61 वर्षीय व्यक्ति और उसके ड्राइवर की हत्या से खलबली मच गई। कोलकाता पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सुबीर चाकी (61), वर्तमान में न्यूटाउन निवासी रविवार शाम अपने ड्राइवर राबिन मंडल (65) के साथ गरियाहाट काकुलिया रोड स्थित अपने पैतृक घर गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उनके एक रिश्तेदार के अनुसार, चाकी अपना घर बेचने की कोशिश कर रहा था और इसलिए वह एक खरीदार को घर दिखाने के लिए गरियाहाट गया।

जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो उसके परिवार के सदस्यों ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन चाकी और मंडल के दोनों फोन बंद थे। हताश परिवार के सदस्यों ने फिर गरियाहाट पुलिस स्टेशन को सूचित किया। इसके बाद पुलिस काकुलिया रोड पहुंची और घर में घुसी तो चाकी का शव भूतल पर और मंडल का शव पहली मंजिल पर पड़ा मिला। अधिकारी ने कहा, सामने का दरवाजा खुला था और शव खून से लथपथ था। दोनों शवों के गर्दन, गले और घुटने पर कई चोट के निशान थे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि एक से ज्यादा हत्यारे थे और वे चाकी को जानते थे। अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या संपत्ति विवाद से संबंधित है और हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संपत्ति के संबंध में कोई विवाद था या नहीं। अधिकारी ने आगे कहा, हम पिछली किसी रंजिश की संभावना भी तलाश रहे हैं जो हत्या का कारण हो सकती है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और एक बार रिपोर्ट आने के बाद हम हत्या के सही कारणों का पता लगा पाएंगे। 

chat bot
आपका साथी