नए कृषि कानूनों के कारण हो रही आलू, प्याज की कालाबाजारी, राज्यों को इनसे निपटने के अधिकार दें : ममता

मुख्यमंत्री ने कहा राज्यों को इन समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक अधिकार दिए जाएं। ममता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि केंद्र तय करे कि इन चीजों की कालाबाजारी ना हो और राज्यों को इन समस्याओं से निपटने के अधिकार दिए जाएं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:57 PM (IST)
नए कृषि कानूनों के कारण हो रही आलू, प्याज की कालाबाजारी, राज्यों को इनसे निपटने के अधिकार दें : ममता
आलू के दाम में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। सरकार को दोष नहीं दिया जाना चाहिए।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के कारण आलू व प्याज की कालाबाजारी हो रही है। 

ममता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केंद्र सुनिश्चित करे कि इन चीजों की कालाबाजारी ना हो और राज्यों को इन समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक अधिकार दिए जाएं। 

बांकुड़ा जिले में प्रशासनिक बैठक की

बांकुड़ा जिले में प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने विनाशकारी कृषि कानून बनाए हैं जिनके कारण आलू, प्याज जैसी जरूरी चीजों की कालाबाजारी हो रही है।’’

आलू के दाम में चिंताजनक बढ़ोतरी 

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘पहले हम इन जरूरी चीजों की कीमतों पर नियंत्रण रखते थे, लेकिन केंद्र के कानूनों ने राज्यों से यह अधिकार छीन लिया है। इससे किसानों और ग्राहकों को नुकसान हो रहा है।’’ 

सरकार को दोष नहीं दिया जाना चाहिए

केंद्र सरकार पर इन कानूनों के जरिए किसानों से सबकुछ लूटने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आलू के दाम में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। पहले आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल रहे आलू, प्याज जैसी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सरकार को दोष नहीं दिया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी