बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प, तारातल्ला मोड़ पर अवरोधक लगाए फिर चटकी लाठियां

दक्षिण-पश्चिम कोलकाता में निर्माणाधीन माझेरहाट पुल खोलने की मांग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता। पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तारातल्ला मोड़ पर अवरोधक लगाए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:51 PM (IST)
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प, तारातल्ला मोड़ पर अवरोधक लगाए फिर चटकी लाठियां
कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का बल प्रयोग करना पड़ा।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : दक्षिण-पश्चिम कोलकाता में  गुरुवार को निर्माणाधीन माझेरहाट पुल खोलने की मांग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने के बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तारातल्ला मोड़ पर अवरोधक लगाए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। 

कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। 

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया

पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विरोध प्रदर्शन रैली में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। 

पुल ध्वस्त कर नया पुल बनाया जा रहा 

माझेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सितंबर 2018 को गिर गया था, जिससे दो व्यक्तियों की जान चली गई थी। पुल को ध्वस्त कर नया पुल बनाया जा रहा है और अगले महीने की शुरुआत में इसे जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

Bjp कार्यकर्ताओं पर हमला आया सामने

बताते चलें कि बीरभूम जिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की रैली में जाने के दौरान बुधवार को रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना प्रकाश में आई थी। 

गाड़ियों पर पत्थर एवं देसी बम फेंके गए

इस दौरान वहां से गुजर रही गाड़ियों पर पत्थर एवं देसी बम फेंके गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से की गई गोलीबारी में उसके दो समर्थक जख्मी हो गए लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

chat bot
आपका साथी