West Bengal: बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की बुजुर्ग मां की पिटाई, टीएमसी पर लगा आरोप

West Bengal भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार के घर में घुसकर उनकी बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार देर रात की है। भाजपा कार्यकर्ता गोपाल ने तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:19 PM (IST)
West Bengal: बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की बुजुर्ग मां की पिटाई, टीएमसी पर लगा आरोप
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की मां पर हमला, टीएमसी पर लगा आरोप। फाइल फोटो

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। West Bengal: बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें बढ़ती ही जा रही है। उत्तर 24 परगना जिले में हिंसा की एक और घटना सामने आई है। यहां भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार के घर में घुसकर उनकी बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार देर रात की है। भाजपा कार्यकर्ता गोपाल ने तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंनेे दावा किया कि शनिवार देर रात तीन तृणमूल कार्यकर्ता उनके घर में घुसे और उनकी मां पर हमला किया। इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वहीं, बुजुर्ग महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। उनके चेहरे को देखकर लगता है कि उनके साथ काफी बेरहमी से मारपीट की गई है। बुजुर्ग पीड़िता ने बताया, 'उन्होंने (गुंडों) मेरे सिर और गर्दन पर प्रहार किया और मुझे मुक्का मारा। उन्होंने मेरे चेहरे पर भी मारा। मुझे डर लग रहा है, उन्होंने मुझसे किसी को भी इसके बारे में नहीं बताने के लिए कहा। मेरे पूरे शरीर दर्द में है।' इधर, इस घटना की हर कोई निंदा कर रहे हैं। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना से इलाके में काफी रोष है।


बंगाल में भाजपा के चुनावी रथ में तोड़फोड़ के मामले में पांच गिरफ्तार

बंगाल में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद कोलकाता के एक गोदाम में खड़े भाजपा की परिवर्तन यात्रा के चुनावी रथ (प्रचार वैन) में तोड़फोड़ के मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कोलकाता पुलिस ने इन पांचों के खिलाफ गैर जमानती अपराध की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तोड़फोड़ की घटना के बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने कादापारा में गोदाम में घुसकर प्रचार वैन को तोड़ दिया और इसमें लगे एवं एलईडी सहित लैपटाप व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। यह घटना बंगाल में चुनावी तारीखों की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही शुक्रवार देर रात घटी थी। रविवार को बंगाल के दौरे पर आए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की आंधी से ममता बनर्जी डर गईं हैं। इसी वजह से तृणमूल के समर्थक भाजपा की परिवर्तन रैली पर हमले कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी