Bengal Assembly Elections: 'द्वारे सरकार' अभियान के खिलाफ लोगों को भड़काने का प्रयास कर रही भाजपा- मंत्री

घटक ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सहायता के लिए चलाए जाने वाले द्वारे सरकार कार्यक्रम के तहत राज्यभर में 759 शिविर का संचालन किया जा रहा है और लाखों लोग अब तक इसका लाभ उठा चुके हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 07:45 AM (IST)
Bengal Assembly Elections:  'द्वारे सरकार' अभियान के खिलाफ लोगों को भड़काने का प्रयास कर रही भाजपा- मंत्री
बंगाल के श्रम तृणमूल मंत्री मलय घटक।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। Bengal Chunav 2021: बंगाल के श्रम मंत्री मलय घटक ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा समस्या खड़ी करने के लिए ''द्वारे सरकार'' अभियान के खिलाफ लोगों को भड़काने का प्रयास कर रही है। हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है। 

घटक ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सहायता के लिए चलाए जाने वाले ''द्वारे सरकार'' कार्यक्रम के तहत राज्यभर में 759 शिविर का संचालन किया जा रहा है और लाखों लोग अब तक इसका लाभ उठा चुके हैं।

उन्होंने कहा, 'हालांकि, भाजपा की तरह कुछ राजनीतिक दलों के नेता समस्या उत्पन्न करने के लिए कई स्थानों पर लोगों को भड़का रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा को कुछ भी अच्छा दिखाई नहीं दे सकता है। वे नहीं चाहते कि जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।' वहीं, तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि भगवा दल के कार्यकर्ता द्वारे सरकार अभियान में किसी तरह की बाधा पहुंचाने में शामिल नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसको लेकर तूणमूल कांग्रेस में ही अदरुनी कलह है। भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि द्वारे सरकार कार्यक्रम अगले साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले तूणमूल कांग्रेस की 'प्रचार की कवायद' है। ममता बनर्जी सरकार ने इस कार्यक्रम की शुरुआत जनता को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली 11 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद के लिए की है। अभियान अगले साल 30 जनवरी तक चलेगा। 

chat bot
आपका साथी