बंगाल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का भाजपा ने किया समर्थन, तरीके और समय पर उठाया सवाल

बंगाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस लॉकडाउन के फैसले का बंगाल भाजपा ने समर्थन किया है लेकिन इसके तरीके और समय पर सवाल उठाया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:50 PM (IST)
बंगाल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का भाजपा ने किया समर्थन, तरीके और समय पर उठाया सवाल
बंगाल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का भाजपा ने किया समर्थन

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः बंगाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस लॉकडाउन के फैसले का बंगाल भाजपा ने समर्थन किया है लेकिन इसके तरीके और समय पर सवाल उठाया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन कर कई मुद्दों पर आपत्ति जताई। हालांकि उन्होंने दावा किया कि कोरोना महामारी से लड़ने में केंद्र-राज्य  के बीच समन्वय रहे इसे लेकर भाजपा हमेशा सक्रिय रहेगी।

ममता सरकार ने रविवार से राज्य पर कई नए प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इन प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप राज्य के गरीब लोगों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना समय दिए ही पाबंदियां जारी की गई हैं। नतीजतन, कई लोगों को परेशानी होगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजनीतिक हितों के लिए लॉकडाउन जारी किया गया है, वह लॉकडाउन जारी होने के समय स्पष्ट है। अगली पीढ़ी और बंगाल की जनता इसका मूल्यांकन करेगी। शमिक ने कहा कि भाजपा राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करती है। हालांकि, हमारे कई लोग बेघर हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इस लॉकडाउन में वे क्या करेंगे? राज्य सरकार को उनका टीकाकरण करना चाहिए था।

chat bot
आपका साथी