बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने निशाना साधा, बोले- बंगाल से अशुभ शक्तियों की विदाई तय

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के दिन बुधवार को बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अपने घर के निकट शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:06 PM (IST)
बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने निशाना साधा, बोले- बंगाल से अशुभ शक्तियों की विदाई तय
बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने निशाना साधा, बोले- बंगाल से अशुभ शक्तियों की विदाई तय

 राज्य ब्यूरो, कोलकाता : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के दिन बुधवार को बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने अपने घर के निकट शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 500 वर्षों की धार्मिक गुलामी से देश को आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि अशुभ शक्ति का विनाश करने से पहले पूजा पाठ किया जाता है। 

उसी प्रकार आज राज्य से ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है। सिंह ने कहा कि अब बंगाल से अशुभ शक्तियों की विदाई होकर रहेगी। पांच अगस्त को भूमि पूजन के दिन बंगाल में लगाये गए लॉकडाउन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने जिस प्रकार का काम किया है, देशभर में जहां भी हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं, उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब ममता बनर्जी सरकार की बंगाल से विदाई तय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार समाज में विभाजन पैदा कर रही है।

chat bot
आपका साथी